चालक की हत्या में शामिल दो धराये

Published at :09 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
चालक की हत्या में शामिल दो धराये

पहले से भी ट्रकों को लूटते रहे थे गिरफ्तार अपराधी इससे पहले लूटने के दौरान ट्रक चालक से हुई थी मारपीट गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी बाराहाट : थाना क्षेत्र के खड़हरा नेमुआ गांव के बीच चार फरवरी को वाहनों से लूटपाट के दौरान एक […]

विज्ञापन

पहले से भी ट्रकों को लूटते रहे थे गिरफ्तार अपराधी

इससे पहले लूटने के दौरान ट्रक चालक से हुई थी मारपीट
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी
बाराहाट : थाना क्षेत्र के खड़हरा नेमुआ गांव के बीच चार फरवरी को वाहनों से लूटपाट के दौरान एक ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को सोमवार बाराहाट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. उन्होंने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक घटना में कुल छह लोग शामिल थे.
कुछ दिन पूर्व भी सभी रोड पर लूट कांड के अंजाम दे रहे थे. इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने एक जुट होकर उनके कुछ साथियों को जम कर मारा था. इसमें उसका एक साथी जिकाउल गंभीर रूप से घायल हो गया थ. घटना के बाद चार फरवरी को पुन: सभी साथी लूट पाट कर रहे थे. इस क्रम में मारपीट करने वाला ट्रक चालक भी अपने ट्रक के साथ आ गया.
और लूट पाट के क्रम में गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी. गिरफ्तार अपराधी सम्स राजा ऊर्फ पोवो एवं मोहम्मद शाहिद को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. जानाकरी हो कि चार फरवरी को ट्रक चालक अजीत कुमार झा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इसमें उसके सह चालक सुजीत कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर बाकी आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन