बस से कुचल कर दो युवकों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

बेलहर(बांका) : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर बेलहर थाना अंतर्गत मटिहानी महेशामोड़ के समीप एक तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. मृतकों में सहदेव हेम्ब्रम एवं अशोक मरांडी शामिल हैं. अशोक मरांडी एक पुलिस सब इंसपेक्टर का पुत्र एवं […]
विज्ञापन
बेलहर(बांका) : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर बेलहर थाना अंतर्गत मटिहानी महेशामोड़ के समीप एक तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना शुक्रवार दोपहर की है. मृतकों में सहदेव हेम्ब्रम एवं अशोक मरांडी शामिल हैं. अशोक मरांडी एक पुलिस सब इंसपेक्टर का पुत्र एवं जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना के बांदा गांव का रहने वाला था. वह 4-5 दिन पूर्व ही अपने नानी के घर बेलहर प्रखंड अंतर्गत रांगा पंचायत के श्रीनगर गांव आया हुआ था. सहदेव भी श्रीनगर का ही रहने वाला था.घटना की खबर पाकर मौके पर जुटे परिजनों एवं ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर सुलतानगंज – देवघर मार्ग को जाम कर दिया. वे बस चालक पर कार्रवाई एवं मुआवजा भुगतान की मांग कर रहे थे. परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग थी. कि मृतकों के आश्रितों को मौके पर ही 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाय. जाम शाम 6:30 बजे तक चला.
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक श्रीनगर गांव से बसमत्ता मिशन जा रहे थे. घटना स्थल के पास पहुंचते ही सुलतानगंज से देवघर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें धक्का मार दिया और वे बस के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गये. मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी. स्थानीय लोगों ने मृतक सहदेव हेम्ब्रम के गांव उनके परिजनों को खबर भेजी.
खबर मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुआवजा एवं कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. स्थानीय अधिकारियों ने वहां पहुंच कर उन्हें जाम हटाने को कहा लेकिन वे जाम पर डटे रहे. उनका कहना था कि प्रशासन उन्हें मौके पर मुआवजा दें जबकि स्थानीय बीडीओ चिरंजीवी पांडेय एवं थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने उन्हें समझाया कि ये उनके बस में नहीं और न ही इस तरह की तत्काल कोई कार्रवाई संभव है.
इस प्रक्रिया में कुछ वक्त लगेगा लेकिन मुआवजा उन्हें दिलाया जायेगा. फिलहाल दोनों मृतकों को दाह संस्कार के लिए 45 सौ की राशि दी गयी. समझा बुझाकर उन्हें जाम हटाने के लिए भी देर शाम तक राजी कर लिया गया. जाम खत्म होने के बाद ही उक्त मार्ग पर यातायात जारी हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










