हत्या और हादसों से दहला बांका

Published at :06 Feb 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या और हादसों से दहला बांका

बांका : हत्या और हादसों से बांका जिला एक बार पुन: दहल उठा हैं. पिछले दो दिनों से जिले में लगातार अशुभ समाचार सामने आ रहे है. हत्या और हादसों में पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में आधे दर्जन लोग अपनी जांने गंवा चुके हैं. ये असावधानी और अपराध के मामले हैं. शुक्रवार को […]

विज्ञापन
बांका : हत्या और हादसों से बांका जिला एक बार पुन: दहल उठा हैं. पिछले दो दिनों से जिले में लगातार अशुभ समाचार सामने आ रहे है. हत्या और हादसों में पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में आधे दर्जन लोग अपनी जांने गंवा चुके हैं. ये असावधानी और अपराध के मामले हैं.
शुक्रवार को जहां अमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में पुआल की एक टाल के नीचे छिपा कर दफनायी गयी लाश बरामद की गयी, वहीं बेलहर के मटिहानी महेशामोड़ पर बस से कुचल कर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी.
सिर्फ एक दिन पहले बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़हारा नेमुआ के बीच अपराधियों ने लूट पाट के दौरान गोली मारकर एक ट्रक चालक की हत्या कर दी. वहीं रजौन थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गयी जिसकी गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. रजौन और अमरपुर से बरामद लाशों की मुकम्मल शिनाख्त नहीं हो पायी है, अलबत्ता उनकी पहचान के बारे में अलग – अलग कयास जरूर लगाये जा रहे है. खड़हारा नेमुआ के बीच सिर्फ हत्या नहीं लूट पाट का भी मामला था.
अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को मुंह चिढ़ायी हैं. अब पुलिस पर निर्भर करता है कि वह इसका क्या और किस तरह जवाब अपराधियों को देती है. एसपी सत्यप्रकाश ने कहा कि खड़हारा नेमुआ के बीच हत्या और लूट मामले के साथ – साथ रजौन और अमरपुर में हुई हत्याओं के सिलसिले में हत्यारों का सुराग मिल गया है. शीघ्र ही वे पुलिस की गिरफ्त में होगी. इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन