तीन चावल मिलों पर छापेमारी, सील

Published at :05 Feb 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
तीन चावल मिलों पर छापेमारी, सील

बाराहाट : भागलपुर में खाद्यन्न माफियाओं पर हुई कार्रवाई के बाद बाराहाट में दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. गुरुवार को डीएम निलेश देवरे के निर्देश पर बाराहाट प्रखंड के तीन मिलों पर गठित टीम ने धावा बोला. प्रशासनिक कार्रवाई से बौखलाये मिलर आनन-फानन में मिल छोड़ कर फरार हो गये. उसके बाद अधिकारियों ने […]

विज्ञापन

बाराहाट : भागलपुर में खाद्यन्न माफियाओं पर हुई कार्रवाई के बाद बाराहाट में दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. गुरुवार को डीएम निलेश देवरे के निर्देश पर बाराहाट प्रखंड के तीन मिलों पर गठित टीम ने धावा बोला. प्रशासनिक कार्रवाई से बौखलाये मिलर आनन-फानन में मिल छोड़ कर फरार हो गये.

उसके बाद अधिकारियों ने जांचोपरांत मिल को सील दिया. अधिकारियों ने सबसे पहले खड़हरा स्थित मोहम्मद राशो के मिल की जांच की, जहां अधिकारियों के पहुंचने की खबर पर मिल मालिक फरार हो गया. पुलिस ने मुंशी को हिरासत में ले लिया. जांच के क्रम में मिल परिसर से 550 बोरा चावल बरामद किया गया. वहीं डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, बीडीओ इरफान अकबर ने एक और मिल अरकट्टा की जांच की. इस दौरान में 600 बोरी चावल बारामद की गयी.

अधिकारियों ने दोनों जगह को सील करते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही. जबकि तीसरी टीम में शामिल वरीय उपसमाहर्ता नीरज कुमार व सीओ दीपक कुमार ने खिरीपथार स्थित अंकिता राइस मिल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. इस दौरान मिल मालिक बसारत ने अधिकारियों को भरमाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब मिल के समीप उसके गुप्त गोदाम के बारे में पूछा गया तो. मिल मालिक ने उसे अपना मानने से इनकार कर दिया. इधर, अधिकारियों ने गोदाम का ताला तोड़वाने लगा तो मिल मालिक फरार हो गया. जांच के क्रम में अधिकारियों को गुप्त गोदाम से 650 बोरा चावल बरामद हुआ.

दिन भर होती रही चर्चा
छापेमारी को लेकर बाजार में चर्चा जोर शोर से हो रही थी की इस बार खाद्यन्न माफिया बच नहीं सकते है. जानकार बताते हैं कि यहां से चावल व गेहूं की भारी मात्रा पास महराणा हाट के अलावा स्थानीय हाट में भी खपाया जाता है. अगर समय रहते ऐसे व्यवसायियों पर धावा बोला जाये तो कालाबाजारी कम हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन