गोड्डा महिला थाना की पुलिस ने बच्चे को मां से मिलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

धोरैया : गोड्डा महिला थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से गुरुवार को थाना क्षेत्र के जयपुर गांव पहुंच मां से बिछड़े हुये एक दुधमुंहे बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया. इस बाबत मुफस्सील थाना गोड्डा क्षेत्र के गायछान निवासी हृदय नारायण राय की पुत्री संजु देवी ने महिला थाना गोड्डा में […]
विज्ञापन
धोरैया : गोड्डा महिला थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से गुरुवार को थाना क्षेत्र के जयपुर गांव पहुंच मां से बिछड़े हुये एक दुधमुंहे बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया.
इस बाबत मुफस्सील थाना गोड्डा क्षेत्र के गायछान निवासी हृदय नारायण राय की पुत्री संजु देवी ने महिला थाना गोड्डा में आवेदन देकर 11 माह के दुधमुंहे बच्चे को उसके पिता द्वारा जबरन ले जाने की शिकायत की थी. जिसके आलोक में गुरुवार को महिला थानाध्यक्ष रेणु गुप्ता व एसआइ शुकमणी सोय ने धोरैया थाना के एसआइ राजेश कुमार के संग जयपुर गांव पहुंच पीड़िता के पति से उसके दुंधमुंहे बच्चे को लेकर उसके मां के सुपुर्द कर दिया.
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सुलहनामा के लिए महिला के पति भोला राय को गोड्डा थाना पर बुलाया गया है ताकि पति पत्नी के सहमति के बाद महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेजा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










