नक्सली तौहीद अंसारी गिरफ्तार

Published at :04 Feb 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली तौहीद अंसारी गिरफ्तार

बांका : सदर थाना क्षेत्र के खीरी गांव से गिरफ्तार तौहीद अंसारी नक्सली है. उसे मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तौहीद अंसारी के पास से पांच मोबाइल व डेढ़ दर्जन अतिरिक्त सिम बरामद किये गये हैं. कई नक्सली घटनाओं में रहा है संलिप्त : एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने पुष्टि […]

विज्ञापन

बांका : सदर थाना क्षेत्र के खीरी गांव से गिरफ्तार तौहीद अंसारी नक्सली है. उसे मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तौहीद अंसारी के पास से पांच मोबाइल व डेढ़ दर्जन अतिरिक्त सिम बरामद किये गये हैं.

कई नक्सली घटनाओं में रहा है संलिप्त : एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि तौहीद जिले में हुए कई नक्सली घटनाओं में संलिप्त रहा है. बांका सहित पड़ोस के जमुई व झारखंड के सीमावर्ती जिले में सक्रिय नक्सली नेटवर्क का वह एक प्रमुख हिस्सा रहा है. गत वर्ष सात अगस्त को बांका थाना क्षेत्र के ही रतोठिया गांव में लेवी के लिए एक निर्माण एजेंसी की जेसीबी व अन्य मशीनों को आग के हवाले कर देने के मामले में वह नामजद अभियुक्त है.
काफी दिनों से उसकी तलाश थी. मंगलवार की रात एक अभियान दल जिसका नेतृत्व एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय स्वयं कर रहे थे ने उसे खीरी गांव से गिरफ्तार कर लिया. अभियान दल में एसआइ अरुण कुमार सिंह भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन