टेलवा मोड़ से पिंड़रा तक चला सर्च अभियान

कटोरिया : एसपी के निर्देश पर आनंदपुर ओपी पुलिस ने जमुई जिला के बॉर्डर एरिया से लेकर सूईया ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र तक मंगलवार को सर्च अभियान चलाया. ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बीएमपी के साथ टेलवा मोड़ से पिंड़रा गांव तक सभी गांवों, जंगलों व पहाड़ी क्षेत्रें में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध […]
कटोरिया : एसपी के निर्देश पर आनंदपुर ओपी पुलिस ने जमुई जिला के बॉर्डर एरिया से लेकर सूईया ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र तक मंगलवार को सर्च अभियान चलाया. ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बीएमपी के साथ टेलवा मोड़ से पिंड़रा गांव तक सभी गांवों, जंगलों व पहाड़ी क्षेत्रें में सर्च अभियान चलाया.
इस दौरान संदिग्ध लोगों एवं वाहनों को रोक कर सघन पूछताछ की गयी. साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली गयी. पुलिस दल ने टेलवा मोड, टहकवानी, मुकुंदा, गोंदरा, गौरा, धनौछी, पिंड़रा, लालचंद टोला, कटसकरा आदि गांवों में सर्च अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं हासिल हुई.
नक्सली जोनल कमांडर चिराग दा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद जमुई-बांका के बॉर्डर एरिया पर आनंदपुर ओपी पुलिस द्वारा सघन सर्च अभियान व एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को भैरोपुर मोड़ और लालपुर मोड़ के निकट आनंदपुर ओपी पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान भी चलाया. ओपीध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान के दौरान सरस्वती पूजा को लेकर वाहनों को रोक कर जबरन चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान चंदा वसूली करत पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर बांका जेल भेजा जायेगा. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से अवैध चंदा वसूली करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










