नक्सली प्रतिक्रिया से कई बार सहमा है बांका जिला

Published at :01 Feb 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली प्रतिक्रिया से कई बार सहमा है बांका जिला

बांका : बांका जिले में नक्सली कार्रवाईयों की लंबी फेहरिस्त रही है. वर्ष 2003 के 15 अगस्त की रात बेलहर प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत के मुखिया भोला यादव एवं इससे कुछ वर्ष पूर्व शंभुगंज प्रखंड के बेलारी गांव के किसान गेना लाल झा की सरेआम हत्या, 3 नंबवर 2005 की रात आनंदपुर ओपी के गौरा […]

विज्ञापन

बांका : बांका जिले में नक्सली कार्रवाईयों की लंबी फेहरिस्त रही है. वर्ष 2003 के 15 अगस्त की रात बेलहर प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत के मुखिया भोला यादव एवं इससे कुछ वर्ष पूर्व शंभुगंज प्रखंड के बेलारी गांव के किसान गेना लाल झा की सरेआम हत्या, 3 नंबवर 2005 की रात आनंदपुर ओपी के गौरा काली मेले में दरोगा की हत्या कर पुलिस बल से आधे दर्जन हथियार लूटने, 25 जनवरी 2006 को खेसर थाना उड़ाने, 2 फरवरी 2006 को बेलहर के बारा गांव में मुखिया अनिल यादव की हत्या,

15 फरवरी 2006 को बारा पचगछिया में आधे दर्जन ट्रैक्टरों को जलाने, 13 अक्तूबर 2009 को संग्रामपुर ब्लॉक उड़ाने, 20 अक्तूबर 2009 को गेरूआ विद्यालय भवन उड़ाने आदि घटनाओं को अंजाम देकर नक्सलियों ने अपनी दमदार मौजूदगी का एहसास जिला पुलिस प्रशासन को कराया. ये सभी घटनाएं किसी न किसी प्रकार नक्सलियों की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन