देहज दानव. मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप

Published at :01 Feb 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
देहज दानव. मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप

नवविवाहिता की जला कर हत्या पति समेत पांच नामजद आठ महीना पूर्व हुई थी मृतक सुचिता की शादी कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत बरदुआरी गांव में दहेजलोभी ससुराल वालों द्वारा नवविवाहिता को जला कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता की पहचान सुचिता देवी (20वर्ष) पति […]

विज्ञापन

नवविवाहिता की जला कर हत्या

पति समेत पांच नामजद
आठ महीना पूर्व हुई थी मृतक सुचिता की शादी
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत बरदुआरी गांव में दहेजलोभी ससुराल वालों द्वारा नवविवाहिता को जला कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता की पहचान सुचिता देवी (20वर्ष) पति त्रिभुवन दास ग्राम बरदुआरी के रूप में हुई है. मृतका सुचिता की शादी महज आठ महीना पूर्व ही हुई थी.
हत्या का कारण दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं करना बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दल–बल के साथ बरदुआरी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेजा. घटना के संबंध में मृतका की मां सुनिता देवी पति राजेंद्र दास ग्राम बलियाडीह थाना झाझा जिला जमुई के फर्द बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें मृतका के पति त्रिभुवन दास, ससुर बैंगु दास, सा, गोतनी रेखा देवी एवं भैंसुर झकसू दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में मां सुनिता देवी ने बताया है कि उसकी पुत्री की शादी मई 2015 में बरदुआरी गांव के त्रिभुवन दास के साथ हिंदू रीति–रिवाज से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. मांग नहीं पूरा होने पर मारपीट करते हुए प्रताडि़त किया जाने लगा.
इसी क्रम में शनिवार की संध्या बेरहमी से मारपीट करने के बाद पुआल से ढंक कर आग लगाकर सुचिता देवी की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस कांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चला रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन