विधायक सरफराज पर लगा आरोप जांच का विषय: मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज : विधायक सरफराज आलम पर लगा आरोप जांच का विषय है. सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है. जांच चल रही है. अभी कुछ नहीं कह सकते हैं. कानून से बड़ा कोई नहीं है. कानून सबके लिए बराबर है. कानून अपना काम कर रही है. उपरोक्त बातें गुरुवार को स्थानीय एमबीआइटी इंजीनियरिंग कॉलेज में […]
विज्ञापन
फारबिसगंज : विधायक सरफराज आलम पर लगा आरोप जांच का विषय है. सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है. जांच चल रही है. अभी कुछ नहीं कह सकते हैं. कानून से बड़ा कोई नहीं है.
कानून सबके लिए बराबर है. कानून अपना काम कर रही है. उपरोक्त बातें गुरुवार को स्थानीय एमबीआइटी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे अंतरराष्ट्रीय शुद्ध पेयजल संयंत्र के पायलट प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन करने के बाद पत्रकार सम्मेलन में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा. मंत्री श्री कामत ने कहा कि एमबीआइटी के निदेशक श्री दास के प्रयास से जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का शुद्ध पेयजल संयंत्र का पायलट प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है
यह बिहार के लिए बहुत अच्छी चीज है. चूंकि यहां पानी बहुत दूषित है इसलिए इस प्रोजेक्ट को बिहार के हर कोने में लगाने सहित विशेष कर सार्वजनिक स्थलों, पंचायत ग्राम सरकार भवन में लगाने पर विचार किया जायेगा. इस अवसर पर एमबीआइटी के निदेशक अमित कुमार दास, ऑस्ट्रेलिया विशेषज्ञ रोबर्ट दोमांको, गर्थ एडवर्ड होलोवे के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










