अब ग्रामीण फ्रेंचाइजी करेगी बकाया बिजली बिल वसूली

नये कनेक्शन संबंधित मामलों का भी समाधान करेंगे कर्मी मीटर रीडिंग से लेकर मरम्मत तक का भी करेंगे काम बांका : जिले भर के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के कई फीडरों में बिजली विभाग द्वारा […]
नये कनेक्शन संबंधित मामलों का भी समाधान करेंगे कर्मी
मीटर रीडिंग से लेकर मरम्मत तक का भी करेंगे काम
बांका : जिले भर के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के कई फीडरों में बिजली विभाग द्वारा राजस्व फ्रेंचाईजी कर्मी को बहाल किया गया हैं. जो प्रत्येक माह लोगों के घर पर पहुंच कर बिजली का बकाया बिल का वसूली करेंगे. पहले बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता को बिजली कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. बिल जमा करने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता था. अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी.
मीटर रीडिंग भी करेंगे कर्मी : कई ऐसे गांव हैं जहां कि विगत कई सालों से बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाने का कार्य पूरा कर दिया गया हैं. लेकिन उस गांव का आज तक मीटर रीडिंग करने के लिए विभाग द्वारा कोई कर्मी नहीं पहुंचे हैं. अब फ्रेंचाईजी कर्मी ही बिजली बिल, मीटर रीडिंग, मीटर मरम्मत, बकाया राशि की वसूली सहित अन्य समस्या का निदान घर पर पहुंच कर करेंगे.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि उपभोक्ता की परेशानी को देख कर सभी फीडरों में विभाग द्वारा राजस्व रूरल फ्रेंचाईजी कर्मी को बहाल किया गया हैं. जो हर माह लोगों के घर पर पहुंच कर बिल के बारे में जानकारी देते हुए उपभोक्ता के पास बकाया बिल की वसूली करेंगे. साथ ही क्षेत्र में मीटर खराब, नया कनेक्शन सहित अन्य बिजली से संबंधित शिकायत को लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए जल्द से जल्द समस्या का निदान करने का कार्य करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










