अब तक नहीं बनी है भागलपुर हंसडीहा पथ

अब तक नहीं बनी है भागलपुर हंसडीहा पथ फोटो : 16 बांका 21 और 22 : भागलपुर हंसडीहा मार्ग की तसवीर – सिंगल टेंडर के कारण नहीं बन पा रहा है पथ- इंजीनियर इन चीफ के यहां अटकी है फाइल- अभी और धूल उड़ेगी भागलपुर हंसडीहा पथ पर- और बीमार होंगे राहगीरप्रतिनिधि, बांका. शहर के […]
अब तक नहीं बनी है भागलपुर हंसडीहा पथ फोटो : 16 बांका 21 और 22 : भागलपुर हंसडीहा मार्ग की तसवीर – सिंगल टेंडर के कारण नहीं बन पा रहा है पथ- इंजीनियर इन चीफ के यहां अटकी है फाइल- अभी और धूल उड़ेगी भागलपुर हंसडीहा पथ पर- और बीमार होंगे राहगीरप्रतिनिधि, बांका. शहर के सबसे प्रमुख मार्ग एस एच 19 पर अभी और धूल उड़ेगी. नयी सरकार के बनने के बाद लोगों को उसी पुरानी सड़कों से होकर आवागमन करना होगा. जिले के अधिकारियों के द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है लेकिन अब प्रदेश पथ निर्माण के इंजीनियर के कार्यालय में फाइल अटकी हुई है. भागलपुर से झारखंड को जोड़ने वाली एस एच 19 का अब तक निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होती लग रही है. इस पथ से बिहार के बांका और झारखंड के देवघर, दुमका और गोड्डा जाया जाता है. इन जिले में जाने के लिए लोगों को धूल भरी सड़क से गुजरना होता है. इस मार्ग से होकर छोटी, बड़ी और दोपहिया वाहन भी गुजरती है. पथ के निर्माण नहीं होने की वजह से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं. जब वाहन गुजरते हैं तो काफी धूल उड़ती है. उस मार्ग से गुजरने वाले लोग को काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण कई लोग बीमार भी हो रहे हैं. तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है. पटना भेज दिया गया है. आदेश आने के बाद कार्य आरंभ हो जायेगा. टॉप लाइन कंपनी को इसका निविदा दिया गया है. सिधेश्वर प्रसाद सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, धोरैया पथ प्रमंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










