Banka, भीषण बारिश से गोविंदपुर महायज्ञ में नुकसान, पंडाल गिरा
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

भीषण बारिश से गोविंदपुर महायज्ञ में नुकसान, पंडाल गिरा
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी, आयोजन प्रभावित
पंजवारा (बांका ) से रिपोर्ट गौरव कश्यप रिपोर्ट,
पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में आयोजित महायज्ञ पर शुक्रवार रात हुई भीषण बारिश ने कहर बरपा दिया. तेज बारिश के कारण यज्ञ स्थल पर लगा पंडाल गिर गया, जिससे वहां स्थापित प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गईं.बारिश के बाद से पूरे यज्ञ स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है. पंडाल गिरने से श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.घटना के बाद आयोजन समिति के सदस्य नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं और व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश जारी है.बताया जा रहा है कि अचानक आई तेज बारिश और हवा के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. फिलहाल यज्ञ कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










