बैरिकेडिंग तोड़कर भाग वाहन को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, 499 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
पंजवारा चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV से लगभग 499 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार तस्कर.

Banka Liquor Smuggling : बांका में पुलिस ने एक एक्सयूवी-500 से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे तस्कर को पीछा कर पकड़ा गया है, जिससे शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Banka Liquor Smuggling : पंजवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एक्सयूवी-500 वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजवारा चेकपोस्ट पर वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक बैरिकेडिंग में टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार से भाग निकला. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और एसएच-84 पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर रामकोल स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप वाहन को घेरकर पकड़ लिया.

वाहन से मिली भारी मात्रा में विदेशी शराब

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई. जब्ती सूची के अनुसार एक्सयूवी-500 से ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की (180 एमएल) की 2,272 बोतल, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (500 एमएल) के 36 केन, रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की (750 एमएल) की 60 बोतल और रॉयल चैलेंजर व्हिस्की (750 एमएल) की 36 बोतल बरामद की गई. कुल मिलाकर 498.96 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई.

कटोरिया का युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

मौके से वाहन चालक एवं कथित तस्कर राहुल यादव (23 वर्ष), पिता अश्ली यादव, निवासी बैरीसाल, थाना कटोरिया, जिला बांका को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शराब से लदी एक्सयूवी-500 को भी जब्त कर लिया है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन