सावन माह शुरुआत होने से पूर्व मांस-मछली की दुकान पर सुबह से ही नॉनवेज प्रेमियों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
मछली खरीदने के लिए लगी भीड़.

मछली खरीदने के लिए लगी भीड़.

Before Sawan Meat Market Crowds :सावन के पवित्र माह के शुरू होने से ठीक पहले, बांका शहर के मांसाहार बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई. अचानक बढ़ी मांग के चलते मीट और मछली के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

विज्ञापन

Before Sawan Meat Market Crowds : सावन के पवित्र माह की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष है. ऐसे में मंगलवार को बांका शहर के मीट, चिकन और मछली बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. अधिकांश लोग सावन के दौरान मांसाहार से परहेज करते हैं, इसलिए महीने की शुरुआत से पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की. सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

मांग बढ़ी तो बढ़ गए मीट और मछली के दाम

अचानक बढ़ी मांग का असर कीमतों पर भी साफ दिखाई दिया. बाजार में मटन 800 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम, चिकन 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम और मछली 220 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी. कारोबारियों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इस बार मांग काफी अधिक रही, जिसके कारण कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

प्रमुख बाजारों में देर शाम तक लगी रही भीड़

भागलपुर बस स्टैंड के समीप, शिवाजी चौक स्थित सब्जी मंडी, जमुआजोर हाट, डाकघर के पास मछली बाजार और वीर कुंवर सिंह मैदान के आसपास स्थित दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं. कई जगहों पर सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा.

एक-एक घंटे तक करना पड़ा इंतजार

भीड़ इतनी अधिक थी कि कई ग्राहकों को मटन और चिकन खरीदने के लिए एक-एक घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. विक्रेताओं ने सुबह से ही दुकानें खोल दी थीं, लेकिन शाम तक भी ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हुई.

कारोबारी बोले- स्टॉक भी पड़ने लगा कम

चिकन कारोबारी मोहम्मद बबलू ने बताया कि सावन से पहले चिकन की मांग अचानक काफी बढ़ गई. मांग के मुकाबले स्टॉक कम पड़ने लगा, जिसके कारण कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि हर साल सावन शुरू होने से पहले ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या अपेक्षा से अधिक रही.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन