Banka, शंभुगंज में मवेशी को धक्का मारकर भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, जुर्माने बाद छोड़ा
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज में मवेशी को धक्का मारकर भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, जुर्माने बाद छोड़ा
विज्ञापन
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट,
शंभुगंज-इंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर वारसावाद के समीप एक बेकाबू पिकअप चालक ने मवेशी को धक्का मार दिया. घटना होते ही चालक पिंकअप भान लेकर शंभुगंज की तरफ फरार हो गया. यह देख पशुपालक वारसावाद निवासी अमित कुमार कुछ ग्रामीणों के साथ बाइक से पिकअप का करीब आठ किलोमीटर तक पीछा किया. शंभुगंज बाजार में सड़क जाम के कारण पिकअप चालक को लोगों ने मध्य विद्यालय शंभुगंज के समीप पकड़ लिया . पहले तो लोगों ने चालक की धुनाई कर दी. पिकअप चालक की पहचान तारापुर निवासी मो फैजल के रूप में हुई. बुद्धिजीवियों के पहल पर मामले को शांत कराया और चालक से जुर्माना वसूली करने के बाद छोड़ा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










