फर्जी टिकट बनाते रेलवे पुलिस ने युवक को दबोचा

फर्जी टिकट बनाते रेलवे पुलिस ने युवक को दबोचा प्रतिनिधि बाराहाट फर्जी टिकट बनाने के आरोप में रेलवे पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव से दीपक चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का तार साइबर क्राइम से भी जुड़ा हुआ है. बाराहाट थानाध्यक्ष ने […]
फर्जी टिकट बनाते रेलवे पुलिस ने युवक को दबोचा प्रतिनिधि बाराहाट फर्जी टिकट बनाने के आरोप में रेलवे पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव से दीपक चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का तार साइबर क्राइम से भी जुड़ा हुआ है. बाराहाट थानाध्यक्ष ने जानकारी दी की चिहार गांव के अमर कुमार ने रेलवे पुलिस को लिखत आवेदन देकर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जिसमें जांचोपरांत मामला सत्य पाये जाने पर बुधवार छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी युवक को भागलपुर रेलवे की पुलिस अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










