नगर विधायक का किया गया नागरिक अभिनंदन

नगर विधायक का किया गया नागरिक अभिनंदन फोटो : 16 बांका 1 और 2 : नागरिक अभिनंदन में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडल व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांका. आप लोगों ने हमारे ऊपर जो भरोसा किया और दिन रात मेहनत कर इस विधानसभा की कमान आपने सौंपी है उसको किसी भी कीमत पर झूठा साबित नहीं […]
नगर विधायक का किया गया नागरिक अभिनंदन फोटो : 16 बांका 1 और 2 : नागरिक अभिनंदन में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडल व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांका. आप लोगों ने हमारे ऊपर जो भरोसा किया और दिन रात मेहनत कर इस विधानसभा की कमान आपने सौंपी है उसको किसी भी कीमत पर झूठा साबित नहीं होने दूंगा. उक्त बातें बुधवार को बांका विधानसभा की जनता के द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान नवनिर्वाचित विधायक सह वरीय भाजपा नेता राम नारायण मंडल बोल रहे थे. नगर भाजपा सहित पूरे विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय पुरानी ठाकुरबाड़ी में बुधवार को नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया था. इस दौरान विधानसभा सहित पूरे जिले के कई वरीय नेताओं ने सबसे पहले उनका माल्यार्पण किया. इस दौरान श्री मंडल ने कहा कि इस विधानसभा सहित पूरे प्रमंडल का विकास कैसे हो इसके लिए वह लगातार प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि बांका से भागलपुर, ढ़ाकामोड़ से हंसडीहा तक, बांका से देवघर तक, भेड़ा मोड़ से पंजवारा सहित अन्य सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा करते थे कि बिहार में उन्होंने चमचमाती सड़कों का ऐसा जाल बिछा दिया है कि कोई भी वाहन को पटना पहुंचने में मात्र पांच से छह घंटे का वक्त लगेगा लेकिन अब बांका से भागलपुर भाया रजौन पहुंचने में ही पांच घंटे लगते है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह जल्द से जल्द इन सभी सड़कों का मरम्मत कराएं ताकि लोगों को कठिनाईयों से मुक्ति मिले. वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दावा था कि प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली मुहैया करायी जायेगी लेकिन इस विधानसभा के ही कई गांव ऐसे है जहां एक एक महीने से टांस्फारमर खराब है और उसको बदलने वाला कोई नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सुशासन बाबू अपने आप को कहते है लेकिन इस वक्त पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है. बांका विधानसभा में मुख्य सड़क के किनारे हत्या हो जाती है. दिन में ही राह चलते लोगों को गोली मार दी जाती है. ऐसे में वह जल्द से जल्द कानून का राज्य कायम करें. इस दौरान केदार सिंह, अजय दास, अमर कुमार मिश्रा, रामानंद चौधरी, पंजवारा मुखिया विजय सिंह, ढूलढूल सिंह, सुनील चटर्जी, नगर अध्यक्ष गुड्डू झा, नगर महामंत्री मुकेश सिन्हा, उगेंद्र मंडल, महेश गुप्ता, दिगंबर यादव, बमशंकर साह, सुभाष साह, राघवेंद्र झा, निरोज झा, राम मोहन ठाकुर, सत्य नारायण पंजियारा सहित, हीरानंद झा, मो मुबारक सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










