जल्द हो पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के साथ डीएम की बैठक : अनिल

Published at :13 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द हो पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के साथ डीएम की बैठक : अनिल

जल्द हो पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के साथ डीएम की बैठक : अनिलफोटो : 13 बांका 4 : अनिल सिंह की तस्वीर बांका. बांका व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने धान खरीद के सफल कार्यान्वयन को लेकर जिलाधिकारी के साथ सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष की बैठक […]

विज्ञापन

जल्द हो पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के साथ डीएम की बैठक : अनिलफोटो : 13 बांका 4 : अनिल सिंह की तस्वीर बांका. बांका व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने धान खरीद के सफल कार्यान्वयन को लेकर जिलाधिकारी के साथ सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष की बैठक आयोजित करने की मांग की है. प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष धान खरीद में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. प्रत्येक बार डीएम के साथ व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्ष की बैठक होती है, लेकिन ऐसा एक बार भी नहीं होता है कि धान खरीदारी को लेकर पैक्स अध्यक्ष या व्यापार मंडल को किसी प्रकार का कोई लचीला नियम मिला हो. उन्होंने मांग की है कि डीएम, डीएसओ व बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक हो ताकि कोई सरल नियम निकाला जा सकें. उन्होंने कहा कि सरकार का जो नियम है उससे पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल के अध्यक्ष लगातार बेइज्जत होते रहते है. बैंक के समक्ष भी मजबूरी होती है कि वह नियम से चले और सरकार के समक्ष भी मजबूरी होती है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार के नियम को अधिक लचीला बना दिया जाय तो किसानों से लेकर पैक्स अध्यक्ष को सहुलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन