महाराणा प्रताप जयंती की तैयारी तेज, प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ भूमि पूजन

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :09 May 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती की तैयारी तेज, प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ भूमि पूजन

अमरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शंभुगंज प्रखंड के गढ़ी मोहनपुर (सोहड़ा) गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

शंभुगंज. अमरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शंभुगंज प्रखंड के गढ़ी मोहनपुर (सोहड़ा) गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है. इसी को लेकर शनिवार को गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. पंडित संजीव कुमार झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जबकि यजमान के रूप में अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे. पूजा के दौरान ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया. शिक्षाविद संजय चौहान ने कहा कि गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने से नयी पीढ़ी को उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा मिलेगी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे, जिनकी वीरगाथा आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है. महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गयी हैं. आयोजन समिति द्वारा गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. समारोह में शिक्षाविद संजय चौहान, रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग देने की बात कही. ग्रामीणों ने बताया कि जयंती के अवसर पर शनिवार रात भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन