महायज्ञ के आठवें दिन गोविंदपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय बना माहौल

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 09 May 2026 6:27 PM

विज्ञापन

पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर स्थित चीर नदी तट पर आयोजित शिव शक्ति महारुद्र महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर पहुंच गयी.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर स्थित चीर नदी तट पर आयोजित शिव शक्ति महारुद्र महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर पहुंच गयी. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण यज्ञ स्थल पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही. वेदज्ञ पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए. यजमानों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए पहुंचे. यज्ञ के दौरान आयोजित रासलीला, भागवत कथा एवं रामलीला में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और देर शाम तक श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला. यज्ञ स्थल पर लगे मेले में भी रौनक चरम पर रही. विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही, जबकि बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया. महायज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय किशोर सिंह के नेतृत्व में जयप्रकाश मंडल, जगदीश मंडल, महेश कुमार बगबै, नित्यानंद बगबै, शंभू प्रसाद यादव, निरंजन यादव, सुमन कुमार, मृत्युंजय कापरी, संतोष यादव, मनोज राय सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन जारी है और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं आस्था के माहौल में सराबोर बना हुआ है.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन