बांका सदर अस्पताल में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद? घर से निकलने से पहले जान लें पूरी सूची
बांका सदर अस्पताल में बुधवार सुबह पंजीयन कराने के लिए खड़े मरीज व उसके परिजन.
Banka Hospital OPD : सदर अस्पताल बांका में आज ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू होगी. महिला रोग, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत चिकित्सा और इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे.
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka Hospital OPD : सदर अस्पताल बांका में बुधवार को मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवा संचालित रहेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहली पाली की ओपीडी चलेगी, जबकि दूसरी पाली की सेवा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.
सामान्य ओपीडी में ये डॉक्टर करेंगे इलाज
पहली ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीज इन चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके.
महिला और शिशु रोग विभाग में विशेष व्यवस्था
महिला ओपीडी में डॉ मालकैयनयाब जहां और डॉ असफिया फातमा मौजूद रहेंगी. दोनों चिकित्सक महिला मरीजों की जांच और उपचार करेंगी. वहीं शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करेंगे.
Banka Hospital OPD : इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय
अस्पताल की आपातकालीन सेवा में डॉ कुमार मयंक, डॉ महेंद्र कुमार और डॉ अहमद रजा तैनात रहेंगे. किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीज इमरजेंसी विभाग की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है.
नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथेरेपी विभाग भी तैयार
नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली सेवाएं देंगे. दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
इसके अलावा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं ओपीडी सर्जरी में डॉ पवन झा मरीजों को परामर्श और आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करेंगे.
ये भी पढ़े : बिजली बिल से लेकर ट्रांसफाॅर्मर तक की हर समस्या का होगा समाधान, जानिए क्या बोले कार्यपालक अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










