सीवान में प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, रजिस्ट्रेशन शुरू

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन

Prabhat Khabar pratibha samman samaroh 2026: सीवान में बुधवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha samman samaroh 2026: सीवान में बुधवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा. सम्मान समारोह का आयोजन मैरवा रोड सथित पुराना सूता मिल फैक्ट्री परिसर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया जायेगा. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के लिए छात्रों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सुबह दस बजे कार्यक्रम स्थल पर लगे काउंटर से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके लिए पहले क्यूआर कोड स्कैन करें. इसके बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें. यदि ऐप इंस्टॉल करने का विकल्प आए तो ऐप इंस्टॉल कर कंटीन्यू पर क्लिक करें.फिर मोबाइल नंबर दर्ज करने पर ओटीपी आयेगा. ओटीपी सत्यापित होते ही फॉर्म खुल जायेगा. भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन पूरा करें या 8318021403, 9162618009 पर व्हाट्सएप करें.

प्रतिभा सम्मान के लिए कराएं निःशुल्क रजिस्ट्रेशन

सुबह 10:00 बजे से प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन करने के लिए मार्कशीट की सत्यापित कॉपी लेकर आना है. कार्यक्रम में सीवान की सांसद विजय लक्ष्मी देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं विशिष्ट अतिथि में डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ सूर्यकांत सिंह, जिप अध्यक्ष संगीता देवी, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी समेत अन्य लोग शामिल होंगे.

यहां करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर के कार्यक्रम के प्रायोजक

कार्यक्रम में प्रायोजक टाइटल स्पांसर मानव रचना, मेन स्पांसर शारदा यूनिवर्सिटी, मैडल पार्टनर गोल एजुकेशन, ऐकडेमिक पार्टनर इंपैक्ट लर्निंग विथ मास्टरमाइंड, एजुकेशन पार्टनर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना, नॉलेज पार्टनर टीसीएच, पॉवर्ड बाई उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, एसोसिएट पार्टनर ममता मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल चिंतामनपुर दरौदा एवं दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हस्पिटल सीवान, को-स्पांसर में मंगलायतन यूनिवर्सिटी, इमानुअल ग्रुप ऑफ स्कूल, दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एंड हस्पिटल सीवान, डॉन बास्को हाइ स्कूल बैशाखी, जेआर कॉन्वेंट सुनिता विद्या नगरी दोन, इकरा पब्लिक स्कूल हक नगर सुरापुर, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल बड़रम खोदाई बारी, सुपर स्टडी प्वाइंट बसुतपुर, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गांधी मैदान सीवान, डॉ शबीना जावेद स्त्री एवं प्रसूति रोग और बाझपन विशेषज्ञ महाराजगंज व बिहार पब्लिक स्कूल पचौरा शामिल हैं.

सम्मानित होने के लिए यह है मानदंड

  • CBSE
  • 85 प्रतिशत हुआ उससे अधिक मार्क्स लाने वाले 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं
  • ICSE
  • 85 प्रतिशत हुआ उससे अधिक मार्क्स लाने वाले 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं
  • बिहार बोर्ड
  • 75 प्रतिशत हुआ उससे अधिक मार्क्स लाने वाले 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं

Also Read: सीवान के नव नियुक्त हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने 3 दिनों में दस्तावेज जमा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन