वद्यिालय प्रधान पर मनमानी का आरोप

Published at :09 Dec 2015 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिालय प्रधान पर मनमानी का आरोप

विद्यालय प्रधान पर मनमानी का आरोप रजौन. रजौन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, माथाडीह के भूमिदाता व ग्रामीण राजीव कुमार सिंह ने डीपीओ स्थापना आवेदन देकर विद्यालय प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया है. भूमिदाता ने आवेदन की प्रतिलिपि बीइओ को भी दिया है. भूमिदाता का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय, माथाडीह में किचन शेड व […]

विज्ञापन

विद्यालय प्रधान पर मनमानी का आरोप रजौन. रजौन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, माथाडीह के भूमिदाता व ग्रामीण राजीव कुमार सिंह ने डीपीओ स्थापना आवेदन देकर विद्यालय प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया है. भूमिदाता ने आवेदन की प्रतिलिपि बीइओ को भी दिया है. भूमिदाता का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय, माथाडीह में किचन शेड व शौचालय का निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया है . उन्होंने आवेदन के जरीये जांच की मांग की है. —-चोरी की घटना से भयभीत प्रखंडवासी – व्यवसायियों द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियानरजौन : प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटना को लेकर प्रखंडवासी भयभीत है. आये दिन चोरी की घटनाएं घट रही है. इस पर लगाम लगाने में पुलिस तंत्र नाकाम है. मालूम हो कि शनिवार की रात्रि चोरों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित परमार्थ डिजिटल व एसके डिजिटल स्टूडियो सहित रजौन बाजार स्थित गौरव वस्त्रालय का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उड़ा लिया, लेकिन चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इधर, रजौन बाजार के व्यवसायियों द्वारा चोरी जैसी घटनाओं पर नकेल कसने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन