Banka, जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबीयत

Updated:
विज्ञापन
Banka, जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबीयत

जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) दीपक चौधरी की रिपोर्ट,

कटोरिया प्रखंड के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत भलुआकुरा गांव में शुक्रवार की रात्रि खाना में जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबियत अचानक बिगड़ गई. पेट दर्द, उल्टी व सिर दर्द की शिकायत के बाद सभी लोगों को आनन-फानन में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार के नेतृत्व में पीड़ित लोगों का उपचार किया गया. पीड़ित लोगों में भलुआकुरा गांव निवासी अरूण यादव की पत्नी सरिता देवी, पुत्र मिथलेश कुमार, पुत्री पूजा कुमारी, ममता कुमारी, विनोद यादव की पत्नी सुमंती देवी, पुत्र आर्यन कुमार व पुत्री स्वीटी कुमारी शामिल हैं. परिजनों के अनुसार खाना में जंगली मशरूम की सब्जी बनी थी. भोजन करने के आधा घंटा बाद से ही एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी. तेज पेट दर्द व उल्टी की शिकायत से सभी बेचैन होने लगे. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन