Banka, प्रभात खबर की खबर का असर: नगर पंचायत ने हटाया गलत बोर्ड
Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर की खबर का असर: नगर पंचायत ने हटाया गलत बोर्ड
विज्ञापन
प्रभात खबर इंपैक्ट
बांका, बौसी से संजीव पाठक की रिपोर्ट,
पंचायत क्षेत्र में लगाए गए गलत सूचना बोर्ड को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है. प्रभात खबर में खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने विवादित बोर्ड को हटवा दिया.बताया जाता है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडा टोला के पास लगाए गए बोर्ड में विद्यालय का नाम गलत तरीके से “माध्यमिक विद्यालय” लिखा गया था.इतना ही नहीं, “माध्यमिक” शब्द की वर्तनी भी त्रुटिपूर्ण थी. इस गलती को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी और सोशल मीडिया पर भी नगर पंचायत की कार्यशैली की आलोचना हो रही थी.प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से शनिवार को प्रकाशित किया है . खबर प्रकाशित होते ही नगर पंचायत हरकत में आया और संबंधित गलत बोर्ड को हटाने की कार्रवाई की गई.स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए.ग्रामीणों का कहना था कि बिना जांच-पड़ताल के बोर्ड लगाए जाने के कारण नगर पंचायत की किरकिरी हो रही थी. वहीं, लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे से किसी भी सार्वजनिक सूचना बोर्ड को लगाने से पहले उसकी सही तरीके से जांच की जाएगी.नगर पंचायत की नगर अध्यक्ष कोमल भारती की ओर से बताया गया कि त्रुटिपूर्ण बोर्ड को हटाकर सही सूचना के साथ नया बोर्ड लगाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










