अल्पसंख्यक छात्रावास की दूर होगी सभी समस्या: डीएम

Published at :09 Dec 2015 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक छात्रावास की दूर होगी सभी समस्या: डीएम

अल्पसंख्यक छात्रावास की दूर होगी सभी समस्या: डीएम छात्रावास संचालन के लिए पूरी की जायेंगी सभी सुविधाएंजिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लिये निर्णयफोटो 9 बांका 12 बैठक में उपस्थित डीएम व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाअल्पसंख्यक छात्रावास के सफल संचालन हेतु बुधवार एक बैठक जिलाधकारी डॉ निलेश देवरे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में […]

विज्ञापन

अल्पसंख्यक छात्रावास की दूर होगी सभी समस्या: डीएम छात्रावास संचालन के लिए पूरी की जायेंगी सभी सुविधाएंजिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लिये निर्णयफोटो 9 बांका 12 बैठक में उपस्थित डीएम व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाअल्पसंख्यक छात्रावास के सफल संचालन हेतु बुधवार एक बैठक जिलाधकारी डॉ निलेश देवरे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गयी. बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास के मनोनीत अध्यक्ष डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी, सचिव सह सदस्य जिला कल्याण पदाधिकारी, सदस्य मो मुसरत हुसैन, सदस्य मो शब्बीर अहमद, मो आजम सईद ने हिस्सा लिया. जिलाधिकारी ने समिति में सम्मिलित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया. शिक्षा, सुविधा व सुरक्षा पर बनी आम सहमतिबैठक में कई प्रस्तावों पर सभी सदस्यों की सहमति ली गयी. इनमें छात्रावास में रहने वाले छात्रों से 200 रुपये शुल्क लिये जायेंगे. सभी कमरे में परदा लगाया जायेगा. मेस संचालन के लिए बरतन की खरीदारी होगी. छात्रावास में छात्रों के लिए दैनिक समाचार पत्र, पत्रिका नियमित रूप से खरीदा जायेगा. 30 हजार रुपये तक की पुस्तकें खरीदी जानी हैं. छात्रावास अधीक्षक की नियुक्ति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से दो दिनों के अंदर सूची मांगी गयी. जिसमें कहा गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के वैसे शिक्षक जो बांका में रहते हैं, उनका नाम सूची में भेजें. छात्रावास की सुरक्षा हेतु गार्ड की सेवा आउट सोर्सिंग के आधार पर ली जायेगी.छात्रावास में होस्टल के संचालन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षक के नाम संयुक्त रूप से बैंक में खाते का संचालन किया जायेगा. मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन