सहकारिता मंत्री से मिले भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता, बांका आने का दिया निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री से मिले भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता, बांका आने का दिया निमंत्रण

भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को सूबे के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की

विज्ञापन

बांका. भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को सूबे के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. मंत्री को नये दायित्व को लेकर बधाई दी. भेंटवार्ता के दौरान दोनों नेताओं के बीच बांका जिले के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सहकारिता क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई. भाजपा नेता श्री गुप्ता ने जिले में सहकारिता के माध्यम से किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान उन्होंने सहकारिता मंत्री को बांका आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया. मंत्री ने जिले के विकास और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने बताया कि रामकृपाल यादव से उनका पुराना राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध रहा है. पूर्व में दोनों एक ही दल राजद में हुआ करते थे. कहा कि निश्चित रूप से वह अब भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूती देते हुए जिले में विकास की नयी धारा बहाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
विभांशु सिंह

लेखक के बारे में

By विभांशु सिंह

विभांशु सिंह प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन