धरमपुर काली मंदिर का 100 वर्ष पुराना है इतिहास

Published at :09 Nov 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
धरमपुर काली मंदिर का 100 वर्ष पुराना है इतिहास

धरमपुर काली मंदिर का 100 वर्ष पुराना है इतिहास फोटो 9 बांका 1 : धरमपुर काली मंदिर की तसवीर प्रतिनिधि, शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा पंचायत अंतर्गत धरमपुर गांव में काली मंदिर की स्थापना गांव के नाई जाति के लश्करी हजाम ने 100 वर्ष पूर्व ही किया था. लश्करी हजाम के वंशज नंदकिशोर ठाकुर मंदिर […]

विज्ञापन

धरमपुर काली मंदिर का 100 वर्ष पुराना है इतिहास फोटो 9 बांका 1 : धरमपुर काली मंदिर की तसवीर प्रतिनिधि, शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा पंचायत अंतर्गत धरमपुर गांव में काली मंदिर की स्थापना गांव के नाई जाति के लश्करी हजाम ने 100 वर्ष पूर्व ही किया था. लश्करी हजाम के वंशज नंदकिशोर ठाकुर मंदिर के मेढ़पति हैं. उन्होंने बताया कि लश्करी हजाम तो तंत्र मंत्र के जानकार थे. नवादा में काली पूजा में यंत्र सिद्धि करने गये तो उस मंदिर के पुजारी ने अपने गांव में मां काली की स्थापना करने को कहा. तभी से स्थापना के बाद काली पूजा शुरू हो गयी. मां के प्रति लोगों में आस्था बढ़ी, तो ग्रामीणों ने मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया. वर्तमान बाथ गांव के जमींदार पांडेय जी ने जमीन का दान दिया गया. ग्रामीणों द्वारा विशाल मंदिर का निर्माण किया गया. इन दिनों मंदिर में पूजा पाठ गांव के पंडित जितेंद्र मिश्र कराते हैं. पूजा व मेले की सारी व्यवस्था ग्रामीण विकास सह पूजा समिति का गठन कर दिया जाता है. पूजा समिति के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि काली पूजा के अवसर पर काली मां की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है. तीन दिन मेला लगता है. काली पूजा के अवसर पर इस मंदिर के महत्व को देखते हुए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं. मनोकामना पूरा होने पर पूजा-अर्चना करते व बलि भी देते हैं. ग्रामीण सदानंद सिंह, परमानंद सिंह, गणेश सिंह, विजय कुमार मिश्र, पप्पू मिश्र, गौतम मिश्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि मेले में सबका सहयोग रहता है. पूजा में मुंगेर एवं भागलपुर जिला के श्रद्धालु भी आते हैं. ———————————-क्षेत्र में 12 जगहों पर होती है प्रतिमा स्थापित शंभुगंज. क्षेत्र के 12 काली मंदिरों में काली पूजा पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. मेला लगता है. शंभुगंज बाजार, चटमा बाजार, धर्मपुर, श्यामपुर डाका, कसबा, विष्णुपुर, बड़ी भरतशिला, पिपरा भागवतचक, कुन्नथ, बसुहारा, छत्रहार एवं बैदपुर काली मंदिर में काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है. कहीं-कहीं रात में कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है. —————विधायक का किया गया स्वागत शंभुगंज. अमरपुर विधान सभा के जदयू विधायक जनार्दन मांझी का शंभुगंज बाजार में महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. विधायक जनार्दन मांझी ने सोमवार को हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना की. लौटने पर महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शंभुगंज बाजार में पटाखा छोड़, अबीर, गुलाल उड़ा कर स्वागत किया. विधायक ने बाजार में घूम-घूम कर सभी को आभार प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन