भागलपुर कमश्निरी की12 सीटों में एक कमल खिला

Published at :08 Nov 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर कमश्निरी की12 सीटों में एक कमल खिला

भागलपुर कमिश्नरी की12 सीटों में एक कमल खिला फोटो 08 बांका 108 जीत के बाद हाथ जोड़ कर लोगों को अभिवादन स्वीकार करते राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकाभागलपुर कमिश्नरी की कुल 12 सीटों में मात्र बांका विधान सभा ही भाजपा के उम्मीदवार ने जीत पाये. बाकी सभी 11 सीट महागंठबंधन के उम्मीदवारों के खाते में […]

विज्ञापन

भागलपुर कमिश्नरी की12 सीटों में एक कमल खिला फोटो 08 बांका 108 जीत के बाद हाथ जोड़ कर लोगों को अभिवादन स्वीकार करते राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकाभागलपुर कमिश्नरी की कुल 12 सीटों में मात्र बांका विधान सभा ही भाजपा के उम्मीदवार ने जीत पाये. बाकी सभी 11 सीट महागंठबंधन के उम्मीदवारों के खाते में गये. बांका प्रखंड के जितारपुर ग्राम निवासी राम नारायण मंडल अपने पढ़ाई काल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडे थे. और अपने राजनीति के शुरुआती दौर से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और अब तक इसी पार्टी से जुड़े हैं. इस बीच वो बांका में पहली बार 8 जून 1978 को अपने राजनीतिक जीवन की पहली सीढ़ी मुखिया के रूप में जीतने के बाद चढ़ी. और यही से इनकी राजनीतिक सफर की कहानी शुरु होती है. वर्ष 1979 में बांका में उप प्रमुख रहे. और इसी कार्यकाल में वो कुछ समय के लिए कार्यवाहक प्रमुख भी रहे. साथ ही वर्ष 1985 में वे भाजपा के जिलाध्यक्ष पद भी आसीन हुये. वर्ष 1990 में पहली बार वो बांका विधान सभा से भाजपा से विधायक बने. इसके बाद वर्ष 1995 में भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे. पुन: वर्ष 2000 में भाजपा से विधायक चुने गये. वही वर्ष 2005 से 2010 के कार्यकाल में वर्ष 2008 में बिहार सरकार में पशु पालन मंत्री रहे. इसके बाद वर्ष 2014 में पुन: विधायक चुने गये. इन्हें दो पुत्र रवि प्रकाश एवं शशि प्रकाश व एक पुत्री रूबी कुमारी एवं दामाद डा. शैलेंद्र कुमार जो बांका आईएमए के जिला सचिव हैं. फोटो 08 बांका 13 राम नारायण मंडल की पत्नि तिलात्तमा देवी व पुत्र- पुत्रीपत्नी का व्रत हुआ सफल बांका. बांका विधान से भाजपा उम्मीदवार राम नारायण मंडल के जीत का श्रेय कही न कही उनकी धर्मपत्नी तिलोत्तमा देवी को भी जाता है. जो पिछले एक माह से पति की जीत के लिए फलाहार पर थीं. और आखिर कर इनका व्रत कामयाब हुआ.लगातार दूसरी बार हुए कामयाबबांका. बांका विधान सभा का रिकार्ड खास कर राम नारायण मंडल का यह रहा कि ये एक बार जीतते थे और एक बार हारते थे लेकिन इस बार ये सिलसिला टूट गया और ये लगातार दूसरी बार बांका से विधायक के रूप में चुने गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन