क्या कहते हैं प्रत्याशी

क्या कहते हैं प्रत्याशी बांका. चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव जीते और चुनाव में हारे प्रत्याशी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. किसी ने भाजपा के द्वारा दिये गये अलग अलग बयान को हार का कारण बताया, तो किसी ने लालू-नीतीश के कार्यकाल को जीत का मंत्र बताया. बांका विधानसभा: राम नारायण मंडल, बांका विधायक […]
क्या कहते हैं प्रत्याशी बांका. चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव जीते और चुनाव में हारे प्रत्याशी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. किसी ने भाजपा के द्वारा दिये गये अलग अलग बयान को हार का कारण बताया, तो किसी ने लालू-नीतीश के कार्यकाल को जीत का मंत्र बताया. बांका विधानसभा: राम नारायण मंडल, बांका विधायक : जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करते हुए उनको विजयी बनाया है. बांका की जनता को भरोसा था कि बांका का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है. सभी जात और धर्म के लोगों ने उनके पक्ष में मतदान किया.जफरूल होदा, प्रत्याशी राजद : हमारी हार नहीं हुई है. 48 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मेरे पक्ष में मतदान किया है. महागंठबंधन चार सीट पर विजयी हुआ है. कटोरिया विधानसभा: स्वीटी सीमा हेंब्रम, विधायक: हमारी जीत के लिए यहां पर लालू और नीतीश के विकास कार्य को देख कर वोटरों ने मतदान किया. जनता के बीच रह कर जनता को खुश करते हुए कटोरिया विधानसभा का विकास करुंगी. निक्की हेंब्रम, प्रत्याशी, भाजपा: आकलन गलत हो गया. जहां तक भरोसा था कि जनता साथ देगी, लेकिन वह महागंठबंधन के साथ गयी. अमरपुर विधानसभा: जनार्दन मांझी, विधायक : यहां पर जनता ने मेरा विकास कार्य देखा है. जाति धर्म से ऊपर उठ कर जनता ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के पक्ष में मतदान किया है. डाॅ मृणाल शेखर, प्रत्याशी, भाजपा: जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया और जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान नहीं किया, सभी को धन्यवाद. शंभुगंज से बढ़त की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, यही मेरी हार का कारण बना. बेलहर विधानसभा: गिरिधारी यादव, विधायक: बेलहर की जनता ने मेरा साथ दिया. सभी ने लालू यादव और नीतीश कुमार के विकास कार्य को देख कर मतदान किया. बेलहर का पूरा विकास किया जायेगा.मनोज यादव, प्रत्याशी, भाजपा: भाजपा के द्वारा दिया गया अलग-अलग बयान चुनाव में हार का कारण बना. इसके साथ ही महागंठबंधन के मतदाता नहीं टूट सके. धोरैया विधानसभा: मनीष कुमार, विधायक: जनता ने नीतीश कुमार का विकास कार्य देखा है. इसलिए बिहार के विकास के लिए एक मौका और दिया है. धोरैया का पूरा विकास करेंगे.भूदेव चौधरी, प्रत्याशी, रालोसपा: कार्यकर्ता में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाया. हार की समीक्षा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










