बांका सीट पर भाजपा ने शुरू से बनाये रखी बढ़त

Published at :08 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बांका सीट पर भाजपा ने शुरू से बनाये रखी बढ़त

बांका सीट पर भाजपा ने शुरू से बनाये रखी बढ़त बांका : पांचों विधान सभा में बांका से भाजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल ने मतगणना के शुरू दौर से ही बढ़त बनायी रखी. जिले के धोरैया, अमरपुर एवं कटोरिया से महागंठबंधन के प्रत्याशी द्वारा दूसरे तीसरे राउंड के बाद से ही बढ़त बनानी शुरू कर […]

विज्ञापन

बांका सीट पर भाजपा ने शुरू से बनाये रखी बढ़त बांका : पांचों विधान सभा में बांका से भाजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल ने मतगणना के शुरू दौर से ही बढ़त बनायी रखी. जिले के धोरैया, अमरपुर एवं कटोरिया से महागंठबंधन के प्रत्याशी द्वारा दूसरे तीसरे राउंड के बाद से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी. वहीं बेलहर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ने पहले बढ़त बनायी उसके बाद फिर महागंठबंधन ने दूसरी बार भाजपा ने उसके बाद महागंठबंधन ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. यही हाल अमरपुर विधान सभा में रहा. जबिक कटोरिया से एक बार भाजपा ने बढ़त बनायी. उसके बाद राजद प्रत्याशी ने अंत तक बढ़त बनाते हुए शीट पर कब्जा कर लिया. चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान उस प्रत्याशी को हुआ जिन्होंने लाखों खर्च करने के बाद भी जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया. बांका से निर्दलीय प्रत्याशी दिगंबर मंडल ने काफी खर्च किये. वहीं इस चुनाव में मनोज सिंह उर्फ मनोज बाबा जिन्होंने सबसे कम खर्च किया है. बावजूद इसके दिगंबर मंडल को कुल 4071 मत प्राप्त हुए जबकि मनोज बाबा को 5791 मत मिले. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी में सबसे आगे भी मनोज बाबा ही रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन