मतगणना केंद्र के निकट मेले जैसा था माहौल

Published at :08 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के निकट मेले जैसा था माहौल

मतगणना केंद्र के निकट मेले जैसा था माहौल बांका. बिहार विधान सभा चुनाव का मतगणना 8 नवंबर को हुई. मतगणना के दिन मतगणना केंद्र के समीप प्रत्याशी के अपने – अपने समर्थकों की भीड़ लगी रही. सभी प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ इतनी थी कि वहां एक मेले जैसा नाजारा लग रहा था. समर्थकों में […]

विज्ञापन

मतगणना केंद्र के निकट मेले जैसा था माहौल बांका. बिहार विधान सभा चुनाव का मतगणना 8 नवंबर को हुई. मतगणना के दिन मतगणना केंद्र के समीप प्रत्याशी के अपने – अपने समर्थकों की भीड़ लगी रही. सभी प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ इतनी थी कि वहां एक मेले जैसा नाजारा लग रहा था. समर्थकों में उत्साह चरम पर थी. राउंड के अनुसार जब परिणाम आ रहे थे तो समर्थकों द्वारा तालियां बजायी जा रही थी साथ ही नारे भी लगाये जा रहे थे. पांचों विधान सभा के प्रत्याशियों के रुझान को देखते हुए सभी अपने – अपने जीत के दावे भी कर रहे थे. जीत का परिणाम आते ही समर्थकों द्वारा गुलाल उड़ाना शुरू हो गया. एक दूसरे को गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी. अंतिम समय में पटाका भी छोड़ा गया. वहां का माहौल होली एवं दीवाली के जैसा लग रहा था. समर्थकों ने बताया कि वर्ष 2015 की यह पहली दीवाली है और दूसरी दीवाली 11 नवंबर को मनायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन