क्या इस बार बदलेगा इतिहास या फिर...

Published at :07 Nov 2015 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
क्या इस बार बदलेगा इतिहास या फिर...

क्या इस बार बदलेगा इतिहास या फिर… बांका. बांका विधानसभा का 1990 के बाद से यह इतिहास रहा है कि जनता एक बार जिसको मौका देती है अगली बार उसको हटा देती है. लेकिन क्या रविवार को यह इतिहास बदल जायेगा. इस वक्त बांका विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राम नारायण मंडल प्रतिनिधित्व कर रहे […]

विज्ञापन

क्या इस बार बदलेगा इतिहास या फिर… बांका. बांका विधानसभा का 1990 के बाद से यह इतिहास रहा है कि जनता एक बार जिसको मौका देती है अगली बार उसको हटा देती है. लेकिन क्या रविवार को यह इतिहास बदल जायेगा. इस वक्त बांका विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राम नारायण मंडल प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो क्या इनका इतिहास बदल जायेगा. यहां से महागंठबंधन के प्रत्याशी जफरूल होदा को मौका मिलेगा या फिर से यहां कमल ही खिलेगा. विधानसभा चुनाव 2015 में अगर यह इतिहास बदल जाता है तो ये दूसरे ऐसे विधायक होंगे, जो लगातार दो बार यहां से विधायक रहेंगे. इससे पहले 1969 से 1972 तथा 1972 से 1977 तक ठाकुर कामख्या प्रसाद सिंह ही एक मात्र विधायक है जिन्होंने लगातार दो बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किये थे. 1951-1957 : राधवेंद्र नारायण सिंह1957-1962 : विंध्यवासिनी देवी1962-67 : ब्रज मोहन सिंह1967-69: बीएल मंडल1969-72 : ठाकुर कामख्या प्रसाद सिंह1972-77: ठाकुर कामख्या प्रसाद सिंह1977-80 : सिंधेश्वर प्रसाद सिंह1980-85 : ठाकुर कामख्या प्रसाद सिंह1985-90: चंद्रशेखर सिंह1990-95: राम नारायण मंडल1995-2000: जावेद इकबाल अंसारी2000-2005: राम नारायण मंडल2005-2005 : जावेद इकबाल अंसारी (मध्यावधि चुनाव)2005-2010: राम नारायण मंडल2010-2014: जावेद इकबाल अंसारी2014-2015 : राम नारायण मंडल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन