धान के खेत में मिला महिला का शव

धान के खेत में मिला महिला का शव फुल्लीडुमर. बांका – फुल्लीडुमर सीमा क्षेत्र के फुल्लीडुमर थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि में ओल्हानी ग्रामवासी सुदामा देवी पति कैतकु यादव की हत्या कर शव को बहियार के धान खेत में फेंक दिया था. शनिवार को जब लोग बहियार गये तो धान के खेत में शव को […]
धान के खेत में मिला महिला का शव फुल्लीडुमर. बांका – फुल्लीडुमर सीमा क्षेत्र के फुल्लीडुमर थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि में ओल्हानी ग्रामवासी सुदामा देवी पति कैतकु यादव की हत्या कर शव को बहियार के धान खेत में फेंक दिया था. शनिवार को जब लोग बहियार गये तो धान के खेत में शव को देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी धीरज कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतक सुदामा देवी के पुत्र गोविंद यादव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










