डायन बता की मारपीट, घर में लगायी आग

डायन बता की मारपीट, घर में लगायी आगबेलहर के बसमत्ता गांव की घटनापूरे परिवार के साथ की गयी मारपीटप्रतिनिधि, बेलहर(बांका)थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव में महिला पर डायन का आरोप लगा कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की. उन्हें घर से बाहर निकाल कर, घर में आग लगा दी. पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन […]
डायन बता की मारपीट, घर में लगायी आगबेलहर के बसमत्ता गांव की घटनापूरे परिवार के साथ की गयी मारपीटप्रतिनिधि, बेलहर(बांका)थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव में महिला पर डायन का आरोप लगा कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की. उन्हें घर से बाहर निकाल कर, घर में आग लगा दी. पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर सन्नी टुडू, जोहन बेसरा, बबलू बेसरा इनकी पत्नी, छोटकु बेसरा, एतवारी बेसरा पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शराब पी कर आये थे सभीउन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि उन लोगों द्वारा डायन होने व भूत रखने का आरोप लगा कर मारपीट की. उसके बाद घर में आग लगा कर सभी समान जला दिया. रात में उक्त सभी व्यक्ति शराब के नशे में आये थे. मेरी पत्नी को डायन कह कर मारपीट करने लगे. कहा कि तुम भूत रखते हो, परिवार को खा रहे हो. हमारे परिजनों को मार कर घर से बाहर निकाल दिया और घर में आग लगा दी. इससे घर में रखी सारा सामग्री, अनाज, कपड़ा व रुपये जल कर राख हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










