बाइकों की टक्कर में बिजली मस्त्रिी घायल

Published at :06 Nov 2015 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में बिजली मस्त्रिी घायल

बाइकों की टक्कर में बिजली मिस्त्री घायल बांका. बांका कटोरिया मुख्य मार्ग जगतपुर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को मोटरसाइकिल आमने सामने की टक्कर पर बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मिस्त्री को घायल अवस्था में देख कर स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ मदन पाठक के द्वारा […]

विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में बिजली मिस्त्री घायल बांका. बांका कटोरिया मुख्य मार्ग जगतपुर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को मोटरसाइकिल आमने सामने की टक्कर पर बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मिस्त्री को घायल अवस्था में देख कर स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ मदन पाठक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री अपनी ड्यूटी समाप्त कर जगतपुर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने जोदार ठोकर मार दी. जिसमें मिस्त्री भरत पासवान गंभीर रुप से जख्मी हो गये. चिकित्सक ने बताया कि घायल अभी खतरे से बाहर है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. —————————-आग से झुलसी महिला की हुई मौत बांका. थाना क्षेत्र के शासन गांव में विगत दस दिन पूर्व में एक विवाहिता की दहेज लोभियों ने तेल छिड़क कर आग लगा दिया था, जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गयी थी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था. जिंदगी और मौत की लड़ाई में आखिर जीत मौत की हुई. महिला ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया. इस बाबत महिला के पिता सुरेश यादव ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्री चांदनी कुमारी को ससुराल वाले द्वारा जला कर मार देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगायी थी. श्री यादव ने प्रभात खबर से बात करते हुए बताया कि लड़की की शादी 2014 में उपेंद्र यादव के बड़े पुत्र अमित यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किये थे. जिसमें नगदी सहित जेवरात व अन्य समान को देकर शादी किया था. इसके बाद भी लड़के द्वारा दहेज के रूप में रुपये की मांग बराबर की जा रही थी. नहीं देने पर मारपीट व जिंदा जलाने की धमकी भी दी जा रही थी. शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले ने लड़की को नहीं ले जा रहे थे. बाद में पंचायती भी कि गयी थी पंचायत के फैसले पर लड़की को ले जाया गया. दो महीना के बाद ससुराल पक्ष से लड़की को वापस ले जाने की बात करने लगे. जब लड़की के फुफेरा भाई शासन गांव लड़की को मायके ले जाने पहुंचा तो उसके साथ आने नहीं दिया गया. साथ ही बोला गया दहेज के बाकी रकम को पहले अदा करे इसके बाद ही लड़की को विदा किया जायेगा. विदाई नहीं होने के बाद ससुराल वाले ने कमरे में बंद कर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी थी. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका के पिता द्वारा दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन