बैंक में आग लगने से मची अफरातफरी

Published at :06 Nov 2015 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक में आग लगने से मची अफरातफरी

बैंक में आग लगने से मची अफरातफरी शंभुगंज. भारतीय स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज में शुक्रवार को बिजली तार के शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिससे बैंक में अफरातफरी मच गयी. बैंक में मौजूद सैकड़ों लोग कुछ समझने से पहले ही भागने लगे. जिससे वहां भगदड़ मच गयी. आग इतना भयावह था कि देखते ही […]

विज्ञापन

बैंक में आग लगने से मची अफरातफरी शंभुगंज. भारतीय स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज में शुक्रवार को बिजली तार के शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिससे बैंक में अफरातफरी मच गयी. बैंक में मौजूद सैकड़ों लोग कुछ समझने से पहले ही भागने लगे. जिससे वहां भगदड़ मच गयी. आग इतना भयावह था कि देखते ही देखते बैंक धुआं से भर गया. स्टेट बैंक शंभुगंज के शाखा प्रबंधक कुमार भावानंद ने बताया कि बैंक में शॉट सर्किट से आग लगने से हजारों रुपये की कीमती मशीन जल गयी है. हालांकि बैंक कर्मियों ने सूझ-बूझ से बैंक में लगी आग को बुझा कर राहत की सांस ली. आग लगने के बाद बैंक का कार्य ठप हो गया. शाखा प्रबंधक कुमार भावानंद ने बताया कि घटना की जानकारी बैंक के वरीय अधिकारियों को देकर बैंक का कार्य चालू करने के लिए वे लोग प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन