शहर गंदा होगा, तो कैसे आयेगी लक्ष्मी

बांका : महज कुछ दिनों के बाद लक्ष्मी पूजा यानी दीपावली है. इसे लेकर सभी लोग अपने घर की साफ सफाई में लगे हैं. दुकानदार दुकानों की सफाई में लगे हैं. लेकिन नगर पंचायत अब तक शहर की सफाई को लेकर जागरूक नहीं हुआ है. हालांकि कुछ वार्ड सदस्यों की पहल पर सफाई आरंभ की […]
बांका : महज कुछ दिनों के बाद लक्ष्मी पूजा यानी दीपावली है. इसे लेकर सभी लोग अपने घर की साफ सफाई में लगे हैं. दुकानदार दुकानों की सफाई में लगे हैं. लेकिन नगर पंचायत अब तक शहर की सफाई को लेकर जागरूक नहीं हुआ है.
हालांकि कुछ वार्ड सदस्यों की पहल पर सफाई आरंभ की गयी है. लेकिन अब भी नगर पंचायत द्वारा कई स्थानों पर काम शुरू नहीं किया गया है. बांका के डोकानिया मार्केट के समीप से सिनेमा हॉल जाने वाली गली से लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नगर पंचायत इसे जल्द साफ करा दे, तो शहर में भी सुख-समृद्धि का वास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










