आरोप की जांच में सत्यता पाये जाने पर भी अपने पद पर बने है प्रभारी प्रधानाध्यापक

आरोप की जांच में सत्यता पाये जाने पर भी अपने पद पर बने है प्रभारी प्रधानाध्यापक रजौन. प्राथमिक विद्यालय महादेवपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की जांच में सत्यता पाये जाने के बावजूद दो माह बाद भी वे अपने पद पर बने हुए है, जबकि तत्कालीन बीइओ ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए […]
आरोप की जांच में सत्यता पाये जाने पर भी अपने पद पर बने है प्रभारी प्रधानाध्यापक रजौन. प्राथमिक विद्यालय महादेवपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की जांच में सत्यता पाये जाने के बावजूद दो माह बाद भी वे अपने पद पर बने हुए है, जबकि तत्कालीन बीइओ ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीपीओ (स्थापना) को सौंप दिया था. जिसमें विद्यालय के प्रभारी पर मनमाने तरीके से विद्यालय संचालन करने, पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि के वितरण में मनमानी, पासबुक व चेकबुक का संधारण सही तरीके से नहीं करने, एमडीएम में गड़बड़ी जैसे कई योजनाओं में अनियमितता बरतने के आरोप को सत्य पाया था. लेकिन तत्कालिक बीइओ के स्थानांतरण हो जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया. जबकि जांचोपरांत बीइओ ने सेवा समाप्ति की भी अनुशंसा की थी, लेकिन इस मामले में वरीय पदाधिकारियों ने चुप्पी साधे हुए हैं. — पल्स पोलियो कर्मियों का प्रशिक्षण आज रजौन. पांच नवंबर से पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पोलियो कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. पोलियो अभियान 22 नवंबर से शुरू होगा. यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में एएनएम, सेविका , स्वास्थ्य कर्मी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










