क्षेत्र के लिए वरदान है ककवारा हाई स्कूल

क्षेत्र के लिए वरदान है ककवारा हाई स्कूल फोटो 2 बांका 8 : ककवारा हाई स्कूल की तसवीर कई गांव के लड़के व लड़की मैट्रिक तक की पाते हैं शिक्षाठाकुर परिवार ने रखी थी नींव ककबारा से कटोरिया तक नहीं है कोई स्कूल प्रतिनिधि, बांका प्रखंड क्षेत्र के ककवारा में स्थापित ठाकुर रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह […]
क्षेत्र के लिए वरदान है ककवारा हाई स्कूल फोटो 2 बांका 8 : ककवारा हाई स्कूल की तसवीर कई गांव के लड़के व लड़की मैट्रिक तक की पाते हैं शिक्षाठाकुर परिवार ने रखी थी नींव ककबारा से कटोरिया तक नहीं है कोई स्कूल प्रतिनिधि, बांका प्रखंड क्षेत्र के ककवारा में स्थापित ठाकुर रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह हाई स्कूल इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. जानकारी के अनुसार इसकी स्थापना 1970 के दशक में ठाकुर परिवार के द्वारा की गयी थी. आज उन्हीं के नाम से विद्यालय संचालित है. 1978-79 में इसे सरकारी मान्यता मिली. आज आसपास के कई गांव के छात्र-छात्राएं मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. ककवारा से लेकर कटोरिया तक कोई भी हाई स्कूल नहीं होने की वजह से कई किलो मीटर की दूरी तय कर शिक्षा ग्रहण करने छात्र- छात्राएं पहुंचते हैं. छत्रपाल, बलियामारा, जमुआ, वसतपुर, दौना, करझौंसा सहित अन्य गांव के छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं. वर्तमान में नवमी वर्ग में 400 व दसवीं वर्ग में 385 छात्र- छात्राएं नामांकित है. जिसकी उपस्थित प्रत्येक दिन 90 प्रतिशत तक होती है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद पांडेय व शिक्षक सुजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध है. पढ़ाई के लिए सात कमरा, कंप्यूटर रूम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, जिम हाउस, शौचालय व अन्य सुविधाएं है. शिक्षिका अर्चना सिंह द्वारा प्रायोगिक शिक्षा व महेश चंद्र चक्रवर्ती द्वारा जीम की शिक्षा छात्रों को दी जाती है. कंप्यूटर शिक्षा शिक्षक सुजीत कुमार के द्वारा दी जाती है. पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर रोशन कुमार कार्यरत हैं. कुल 3 शिक्षिका एवं 6 शिक्षक विद्यालय में कार्यरत हैं. जिनके द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाती है. आसपास कोई हाई स्कूल नहीं रहने से कई गांव के लड़के एवं लड़कियां यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










