स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में उतरी आशा कार्यकर्ता

Published at :02 Nov 2015 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में उतरी आशा कार्यकर्ता

स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में उतरी आशा कार्यकर्ता फोटो 2 बीएएन 63 : बैठक करते आशा कार्यकर्ता.कटोरिया. प्रखंड के अधिकांश आशा कार्यकर्ता रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में आ गयी है़ प्रसवोत्तर देखभाल योजना में कमीशन मांगने के लगाये गये आरोप से भी आशा कार्यकर्ता मुकर गयी हैं. आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में उतरी आशा कार्यकर्ता फोटो 2 बीएएन 63 : बैठक करते आशा कार्यकर्ता.कटोरिया. प्रखंड के अधिकांश आशा कार्यकर्ता रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक के समर्थन में आ गयी है़ प्रसवोत्तर देखभाल योजना में कमीशन मांगने के लगाये गये आरोप से भी आशा कार्यकर्ता मुकर गयी हैं. आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष रूकमिणी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक का कार्यकलाप सहयोगात्मक ही रहा है़ उन्होंने कमीशन मांगने के आरोप को निराधार भी बताया़ बैठक का संचालन सचिव प्रतिमा कुमारी ने की़ इस मौके पर आशा कार्यकर्ता खुर्शीदा खातून, वीणा देवी, सरिता देवी, रूपा श्रीवास्तव, करूणा भारती, राधिका भारती, अनिता देवी, बसंती देवी, शांता कुमारी, सविता कुमारी, सीता कुमारी राम, सुनीता देवी, द्रोपदी देवी आदि उपस्थित थे़ ज्ञात हो कि इससे पहले कई आशा कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया था. जिसे प्रभात-खबर में प्रकाशित भी किया गया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन