बांका-देवघर रेलखंड का हुआ सीआरएस निरीक्षण

Published at :30 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बांका-देवघर रेलखंड का हुआ सीआरएस निरीक्षण

बांका-देवघर रेलखंड का हुआ सीआरएस निरीक्षण जनवरी 2016 से ट्रेन सेवा का शुभारंभ होने की बढ़ी उम्मीदफोटो 30 बीएएन 62, 63 : कटोरिया स्टेशन के निकट हो रहा सीआरएस निरीक्षणप्रतिनिधि, कटोरिया बांका-देवघर रेलखंड भाया कटोरिया अब जनवरी 2016 से रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद तेज हो गयी है़ शुक्रवार को इस रेलखंड पर सीआरएस […]

विज्ञापन

बांका-देवघर रेलखंड का हुआ सीआरएस निरीक्षण जनवरी 2016 से ट्रेन सेवा का शुभारंभ होने की बढ़ी उम्मीदफोटो 30 बीएएन 62, 63 : कटोरिया स्टेशन के निकट हो रहा सीआरएस निरीक्षणप्रतिनिधि, कटोरिया बांका-देवघर रेलखंड भाया कटोरिया अब जनवरी 2016 से रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद तेज हो गयी है़ शुक्रवार को इस रेलखंड पर सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) का निरीक्षण का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है़ सीआरएस द्वारा एनओसी मिलने के बाद बांका टू देवघर भाया कटोरिया लाईन पर नये साल के प्रथम माह से ही ट्रेन सेवा शुरू कराने को ग्रीन सिग्नल मिल सकता है़ शुक्रवार को चांदन से लेकर बांका तक करीब 40 किलोमीटर तक रेलवे लाईन का ओएमएस मशीन द्वारा सीआरएस निरीक्षण हुआ़ कुछ जगहों पर त्रुटि भी पायी गयी है, जिसे ससमय दुरूस्त करने का निर्देश टीम ने दिया है़ कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी टीम में एक्सक्यूटीव इंजीनियर बीके गुप्ता, एक्सक्यूटीव चीफ एसके मंडल, जिला अभियंता (निर्माण रेल) एके वर्मा, सहायक अभियंता एके मिश्रा, आसनसोल डिवीजन के टीआइ यूके चौधरी, चालक ब्रजेश कुमार एवं गार्ड बीके राउत शामिल थे़ चांदन से बांका दौड़ चुकी है मालगाड़ीचांदन से बांका तक ट्रेन सेवा के लिए लगभग तैयार पटरी पर सीआरएस निरीक्षण से पहले बोल्डर लोड मालगाडी सीटी बजाते हुए कई बार दौड़ चुकी है़ गत 24 अगस्त को पाकुड (झारखंड) से बोल्डर लेकर पहुंची मालगाड़ी कटोरिया स्टेशन से लगभग दो सौ गज पहले तक ही पहुंची थी़ लेकिन गत 4 अक्तूबर को बोल्डर लोड मालगाड़ी कटोरिया स्टेशन से होकर गुजरते हुए कठौन रेलवे ओवरब्रिज भी पार कर गयी थी़ चांदन तक जारी है ट्रेन सेवाबांका-देवघर रेलखंड पर देवघर से चांदन तक रेल सेवा पिछले तीन वर्षों से जारी है़ चांदन से देवघर की दूरी करीब पंद्रह किलोमीटर है़ चांदन से बांका की दूरी लगभग चालीस किलोमीटर है़ जिसमें रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है़ इसके बाद बोल्डर भरने का भी कार्य होने के बाद शुक्रवार को सीआरएस निरीक्षण हुआ है़ मालूम हो कि देवघर-बांका रेल परियोजना का कार्य करीब पांच वर्ष पहले ही हो जाना था़ लेकिन कटोरिया से चांदन के बीच में जमीन अधिग्रहण को लेकर उत्पन्न विवाद से पटरी बिछाने का कार्य महीनों बाधित रहा था़ इस रेल परियोजना के पूरा होने का लक्ष्य वर्ष 2010 ही था़ रेलवे ने पूरी परियोजना के लिए राशि वर्ष 2002 ई में ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया था़ इस रेल परियोजना पर रेल सफर शुरू हो जाने से सुल्तानगंज से देवघर की दूरी भी कम हो जायेगी़ कटोरिया के विकास को मिलेगी रफ्तारदेवघर से भागलपुर भाया कटोरिया-बांका के बीच ट्रेन सेवा शुरू हो जाने से कटोरिया के विकास को भी रफ्तार मिलेगी़ रेलवे के नक्शा पर आने के साथ ही कटोरिया विकास की पटरी पर सरपट दौड़ने लगेगा़ साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को रोजगार के कई अवसर भी मिलेंगे़ युवाओं व मजदूरों का पलायन भी कम होगा़ इसके अलावा महानगरों की सैर करने वाले लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह, सिमुलतला, भागलपुर, बांका या सुल्तानगंज जाने की जरूरत नहीं होगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन