सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है रेबीज की सूई

सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है रेबीज की सूईकुत्ते ने काटा, तो जाना होगा दूसरे शहरतीन दिनों से सदर अस्पताल में नहीं है रेबीज की सूईबाजार में भी सूई उपलब्ध नहीं होने से परेशान हो रहे हैं मरीजफोटो 30 बांका 2 सदर अस्पताल की तसवीर बांका. बांका सदर अस्पताल में इन दिनों रेबीज की सुई […]
सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है रेबीज की सूईकुत्ते ने काटा, तो जाना होगा दूसरे शहरतीन दिनों से सदर अस्पताल में नहीं है रेबीज की सूईबाजार में भी सूई उपलब्ध नहीं होने से परेशान हो रहे हैं मरीजफोटो 30 बांका 2 सदर अस्पताल की तसवीर बांका. बांका सदर अस्पताल में इन दिनों रेबीज की सुई भी उपलब्ध नहीं है. यदि किसी को कुत्ते ने कटा, तो फिर निजी क्लिनिकों की शरण लेनी होगी, या दूसरे शहर का रुख करना होगा. जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व से ही ऐसे मरीज अस्पताल से बैरंग वापस घर को लौट रहे हैं. इन दिनों अगर किसी व्यक्ति को कुत्तों ने काट लिया और अपने इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंच गये, तो उन्हें इलाज के नाम पर टेटवेक की सूई लगा दी जायेगी. जबकि इसके लिए रेबीज की सूई लगाना जरूरी है. सूई नहीं मिलने से परेशान होते हैं मरीज इन दिनों कुत्तों की आतंक जारी है. शिकार मरीज जब बांका सदर अस्पताल पहुंचते हैं, तो उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता है. कारण यह है कि यहां पर इलाज में दी जाने वाली सूई उपलब्ध ही नहीं है. जबकि सरकार द्वारा गरीबों के समुचित इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में सभी दवा व अन्य सुविधा मुहैया करायी गयी है. लेकिन विभागीय उदासीनता और वहां कार्यरत बड़े आलाधिकारी की लापरवाही से इस व्यवस्था में खलल पैदा होती है. इसका नतीजा है कि आज कुत्तों के शिकार मरीज दवाई के लिए ठोकर खा रहे हैं. बाजार में भी नहीं मिली सुई शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के कमलडीह निवासी अशोक कुमार उर्फ मंटु इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सक ने उन्हें बताया कि कुत्ते के काटने के बाद दी जाने वाली सूई तीन दिनों से उपलब्ध नहीं है. लेकिन मैं इलाज में सूई लिख देता हूं, अगर विभाग में सुई होगी तो मिल सकती है. जब वे परचा लेकर सुई लेने पहुंचे, तो उन्हें टेटवेक की सुई दी गयी. उनके बाद दूसरे लोग पहुंचे, तब तक वार्ड के गेट पर ही लिख दिया गया था कि रेबीजी की सुई उपलब्ध नहीं है. अशोक ने बताया कि बाजार में भी सुई नहीं मिली. ऐसे में इलाज कराने कहां जायें. गरीबी के कारण इलाज के लिए बाहर भी नहीं जा सकते हैं. कहते है सीएस इस संबंध सीएस डॉक्टर सुधीर महतो ने बताया कि सदर अस्पताल में रेबीज की सुई पिछले दो-तीन दिनों से उपलब्ध नहीं है. इसकी खरीदारी के लिए विभाग द्वारा ऑर्डर दिया गया है. जल्द से जल्द सूई उपलब्ध हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










