मृतक के आश्रितों का खुला बैंक एकाउंट

Published at :28 Oct 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक के आश्रितों का खुला बैंक एकाउंट

मृतक के आश्रितों का खुला बैंक एकाउंट कटोरिया. बहदिया-कैथाकुरा मोड़ में हुए सड़क हादसे के मृतक के आश्रितों का बुधवार को यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया की राधानगर शाखा में बैंक एकाउंट खोला गया़ डीएम डॉ निलेश देवरे के निर्देश पर बीडीओ प्रेम प्रकाश व सीओ विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सभी आश्रितों का एकाउंट […]

विज्ञापन

मृतक के आश्रितों का खुला बैंक एकाउंट कटोरिया. बहदिया-कैथाकुरा मोड़ में हुए सड़क हादसे के मृतक के आश्रितों का बुधवार को यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया की राधानगर शाखा में बैंक एकाउंट खोला गया़ डीएम डॉ निलेश देवरे के निर्देश पर बीडीओ प्रेम प्रकाश व सीओ विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सभी आश्रितों का एकाउंट बैंक मैनेजर चंदन कुमार आनंद द्वारा खोला गया़ ज्ञात हो कि मंगलवार को सड़क हादसे के बाद डीएम द्वारा सभी आठ मृतकों के आश्रितों का आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रूपये का मुआवजा भुगतान हेतु चेक दिया था़ चेक की राशि भुगतान हेतु डीएम के निर्देश पर सभी आश्रितों का एकाउंट बैंक में खुलवाया गया़ इन आश्रितों में मोहवतिया देवी, कालेश्वर यादव, लुखा देवी, कालेश्वरी देवी, सुगीया देवी, कारू यादव, विशन राय एवं विशेश्वर राय शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन