शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Published at :18 Oct 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त शंभुगंज. शारदीय नवरात्र के समय क्षेत्र में लगने वाले दशहरा मेला के अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी बांका व जिला पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर सभी जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. खास कर हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में इस अवसर पर […]

विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त शंभुगंज. शारदीय नवरात्र के समय क्षेत्र में लगने वाले दशहरा मेला के अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी बांका व जिला पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर सभी जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. खास कर हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एवं पूर्व के वर्षों की घटना को देखते हुए मंदिर के अनेक जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर जिले के वरीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. थाना रिजर्व व गश्ती बीडीओ दीना मुर्मू व थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, कसबा में पंचायत सचिव चंद्रशेखर पांडेय, अनि उमा शंकर सिंह, गुलनी कुशाहा में पंचायत सचिव गणेश प्रसाद मंडल, अनि सुरेश शर्मा, मिर्जापुर में पंचायत सचिव नरेश प्रसाद सिंह, सअनि शंकर मिस्त्री, चटमा बाजार में पंचायत सचिव बाल कृष्ण यादव, सअनि वज्र मोहन प्रसाद, श्री वास्तव, शाहपुर में पंचायत सचिव नागेश्वर यादव, बांका के पुलिस पदाधिकारी झालुचक, प्रतापपुर, वारसावाद, सोनडीहा, पकरिया में पंचायत सचिव मुरलीधर ठाकुर व पुलिस बल बांका से आयेगा. हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर के कंट्रोल रूम में सीओ शंभुगंज अमलचंद्र कुमार, पुनि नंदेश्वर सिंह चौहान, बीएओ अभिमन्यु कुमार, अनि राम नारायण मांझी, मंदिर के बांयी तरफ सीओ फुल्लीडुमर अजय कुमार सरकार, अनि राम प्रीत कुमार 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक, सीओ रजौन सुमित कुमार पुअनि प्रमोद साह 8 बजे सुबह से 8 बजे रात तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. मंदिर के दांयी तरफ सीओ बेलहर मनोज कुमार, परिअनि अजय कुमार 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक, सीओ अमरपुर राजेश कुमार सिन्हा, परिअनि पंकज कुमार 8 बजे सुबह से 8 बजे रात तक मंदिर के दक्षिणी सड़क मोड़ पर सीओ बौंसी, संजीव कुमार सअनि शंकर मंडल 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शंभुगंज पवन कुमार सिंह, सअनि शशि चंद्र झा, 8 बजे सुबह से 8 बजे रात तक, मंदिर परिसर के मुख्य द्वारा भूत पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी कुमारपुर डाॅ दिनेश कुमार जौनपुरी, प्रा अनि सुदर्शन यादव 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक तैनात रहेंगे. हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में जिला के वरीय पदाधिकारी को 20 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक विशेष रूप से प्रतिनियुक्त कर अन्य जिले के वरीय पदाधिकारी को दो पाली में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. 20 अक्तूबर को जिला आपूर्ति पदाधिकारी बांका विनोद कुमार एवं प्रथम पाली में 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जिला भू अर्जन पदाधिकारी आदित्य झा, द्वितीय पाली में 2 बजे दिन से रात 10 बजे तक वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार, 10 बजे रात से प्रात: 6 बजे तक वरीय उप समाहर्ता नीरज कुमार, 21 अक्तूबर को जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम सुशील कुमार, प्रथम पाली 6 बजे सुबह से अपराह्न 2 बजे तक वरीय समाहर्ता डा. संजय कुमार, द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से रात के 10 बजे तक वरीय उप समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, तीसरी पाली रात 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक, 22 अक्तूबर को जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रथम पाली प्रात: 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक वरीय उप समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा, द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से रात 10 बजे तक डीपीआरओ राम कुमार पोद्दार, तृतीय पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बांका विरेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी पुनि नंदेश्वर सिंह चौहार, पुअनि परीक्षित पासवान, राम नारायण मांझी सहित सशस्त्र बल, लाठी बल व महिला बल को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन