BANKA : रेलवे फाटक बना लोगों की परेशानी का सबब, ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :11 May 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन

मंदार हिल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक इन दिनों आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है.
विज्ञापन
बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट :
मंदार हिल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक इन दिनों आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है. दुमका रेलखंड पर ट्रेन के गुजरने से पहले फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इससे दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने के बाद कई-कई मिनट तक आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है.खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं.मालूम हो कि इस रेलवे फाटक से होकर गांधी चौक से सबलपुर, झपनियाँ, गज्जर, मंदार पर्वत, पंजवारा तथा गोड्डा जाने वाले हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है.फाटक बंद होने पर इन इलाकों के लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है.कई बार मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं.स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने बताया कि ट्रेन आने के काफी पहले ही रेल कर्मियों द्वारा फाटक बंद कर दिया जाता है. इससे पैदल चलने वालों को भी रास्ता पार करने में परेशानी होती है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ती है. लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए. उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने से ट्रेन के आवागमन के दौरान भी लोगों को बिना रुकावट आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी. अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन लोगों की इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










