महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी

महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी फोटो 18 बीएएन 60 : जख्मी महिला. प्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया थाना क्षेत्र के जाखाजोर गांव की महिला ने रविवार को अपने भैसूर वालेश्वर यादव सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि भैसूर ने विधवा भाभो को लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से […]
महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी फोटो 18 बीएएन 60 : जख्मी महिला. प्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया थाना क्षेत्र के जाखाजोर गांव की महिला ने रविवार को अपने भैसूर वालेश्वर यादव सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि भैसूर ने विधवा भाभो को लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी सरिता देवी पति स्वर्गीय अरुण यादव ग्राम जाखाजोर का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में दिये गये आवेदन में बताया गया है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने चारों बच्चों का कपड़ा खरीदने कटोरिया बाजार आ रहे थे. इसी दौरान भैसूर वालेश्वर यादव, पत्नी मनियां देवी, नंदलाल यादव, सुनिल यादव, मनोज यादव, पूजो यादव ने लाठी से यह कह कर मार पीट करने लगा कि तुम बदचलन हो. तुमकों मारकर यहां से भगा देंगे और भाई का जो हिस्से का जमीन है उसे हम तीनों भाई बाट लेंगें. ये लोग कोई बहाना बना कर बराबर मारपीट करते हैं. घटना के संबंध में सरिता देवी ने कटोरिया थाना में वालेश्वर यादव सहित पांच के विरुद्ध आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










