95 वर्षीय इंदिरा ने किया मतदान

Published at :12 Oct 2015 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
95 वर्षीय इंदिरा ने किया मतदान

बांका : जिले में मतदान करने में वृद्ध भी पीछे नहीं रहे. जो चलने में असमर्थ थे, वे भी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराने में पीछे नहीं हटे. बेलहर विधानसभा क्षेत्र में भितिया निवासी 95 वर्षीय इंदिरा देवी बाइक पर पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं थीं. इंदिरा कहती हैं, वह […]

विज्ञापन

बांका : जिले में मतदान करने में वृद्ध भी पीछे नहीं रहे. जो चलने में असमर्थ थे, वे भी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराने में पीछे नहीं हटे. बेलहर विधानसभा क्षेत्र में भितिया निवासी 95 वर्षीय इंदिरा देवी बाइक पर पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं थीं. इंदिरा कहती हैं, वह चलने में असमर्थ हैं.

इसलिए सहारा लेकर मतदान करने पहुंची है. चांदोडीह निवासी 90 वर्षीय जयनाथ यादव व 85 वर्षीय महेंद्र प्रसाद यादव दोनों अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला.

इनका कहना था कि सरकार जिसकी भी बने पर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिले. हमलोग जिस क्षेत्र से आते हैं वहां रोजगार का साधन मात्र एक खेती ही है. युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाते हैं. इसलिए युवाओं के रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन