अंधेरे में पाहाड़ों से यात्र कर रहे कांवरिये

बांका:जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में आये दिन बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं.मालूम हो विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला को लेकर प्रत्येक वर्ष बिजली करीब 20 से 22 घंटे तक लोगों को मिलती थी. लेकिन, इस साल की बात करे तो लोगों को सावन मास में भी सही तरह से बिजली […]
बांका:जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में आये दिन बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं.मालूम हो विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला को लेकर प्रत्येक वर्ष बिजली करीब 20 से 22 घंटे तक लोगों को मिलती थी. लेकिन, इस साल की बात करे तो लोगों को सावन मास में भी सही तरह से बिजली नहीं मिल पा रही है. यहीं नहीं कांवरिया पथ पर भी यही रवैया देखने को मिलता है.
इससे अंधेरे में कांवरिया अपनी यात्र जंगलों व पहाड़ी क्षेत्रों से गुजर कर बाबा नगरी तक पहुंच रहे हैं. चार-पांच माह की बात करे तो लोगों को करीब 14 से 16 घंटा ही बिजली की आपूर्ति मिल पा रही हैं.
वो भी दिन रात आंख-मिचौनी कर खेल जारी रहता हैं. बांका ग्रीड को श्रवणी मेला को लेकर पांच मेगा वाट ज्यादा बिजली आपूर्ति मिल रही है. जिससे जिला मुख्यालय सहित कांवरिया पथ पर पूरी तरह रोशनी से चक्का चक रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










